प्रधानमंत्री मोदी के वाराणसी आगमन से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, भदोही जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी समेत दर्जनों नेता नजरबंद
भदोही। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वाराणसी आगमन से पहले जिले में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई। कांग्रेस ने लोकतांत्रिक विरोध का ऐलान किया तो प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए जिला अध्यक्ष वसीम अंसारी सहित दर्जनों नेताओं को नजरबंद कर दिया।
रायबरेली घटना के बाद भड़की कांग्रेस
हाल ही में रायबरेली में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी को रोके जाने की घटना से पार्टी कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश था। कांग्रेस नेताओं ने वाराणसी में विरोध जताने की योजना बनाई थी।
आधी रात पुलिस ने घेरा
सूत्रों के मुताबिक, जिला कांग्रेस अध्यक्ष वसीम अंसारी अपने आवास से लगभग 10 किलोमीटर दूर अमिलहरा ग्रामसभा में प्रदेश सचिव राकेश मौर्या व अन्य नेताओं के साथ वाराणसी प्रस्थान की तैयारी कर रहे थे। लेकिन देर रात लगभग 2 बजे पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार किया और सुरियावां लाकर नजरबंद कर दिया। इस दौरान उनके साथ युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नाज़िम अली भी मौजूद थे।
वरिष्ठ नेताओं को भी रोका गया
प्रशासन ने जिले के कई वरिष्ठ कांग्रेसजनों को भी उनके घरों में हाउस अरेस्ट कर दिया। इनमें प्रमुख नाम हैं:
-
पूर्व जिला अध्यक्ष – डॉ. राजेन्द्र कुमार दुबे ‘राजन’
-
जिला उपाध्यक्ष – राजेश्वर दुबे
-
जिला उपाध्यक्ष – मुशीर इक़बाल
-
जिला उपाध्यक्ष – मसूद आलम
-
जिला महासचिव – जजलाल राय
-
ब्लॉक अध्यक्ष भदोही – शिव पूजन मिश्रा
-
नगर अध्यक्ष नईबाजार – शमशीर अहमद
लोकतंत्र की हत्या – कांग्रेस
वसीम अंसारी ने आरोप लगाया कि सरकार विरोध की आवाज़ से डर गई है।
“सरकार लोकतांत्रिक विरोध की आवाज़ से भयभीत है और संविधान प्रदत्त अधिकारों का गला घोंट रही है। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता इस अलोकतांत्रिक रवैये के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ेगा।”
Author: Bharat Kranti News
Anil Mishra CEO & Founder, Bharat Kranti News Anil Mishra is the CEO and Founder of Bharat Kranti News, a platform dedicated to fearless and unbiased journalism. With a mission to highlight grassroots issues and promote truth in media, he has built Bharat Kranti News into a trusted source of authentic and people-centric reporting across India.

