कोल्ड डायरिया का बढ़ा खतरा, रोज 10–12 बच्चे अस्पताल पहुंच रहे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ज्ञानपुर में कोल्ड डायरिया पसार रहा पांव, रोज 10–12 बच्चे पहुंच रहे अस्पताल

ज्ञानपुर। मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव का असर बच्चों की सेहत पर पड़ने लगा है। जिला अस्पताल में इन दिनों कोल्ड डायरिया (दस्त) के मरीजों की संख्या बढ़ती दिख रही है। चिकित्सकों के मुताबिक प्रतिदिन करीब 10 से 12 बच्चे डायरिया की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं।

डॉक्टरों का कहना है कि दिन में बढ़ती गर्मी और शाम-रात में हल्की ठंडक के कारण बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो रही है। खासकर छोटे बच्चे मौसम के इस उतार-चढ़ाव को जल्दी झेल नहीं पाते, जिससे वे सर्दी-जुकाम और डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। फिलहाल अधिकतर मामलों में बच्चों को दवा देकर घर भेजा जा रहा है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

सौ शय्या अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डीबी मिश्रा ने बताया कि अस्पताल में आने वाले बच्चों में कोल्ड डायरिया के लक्षण मिल रहे हैं। इसके अलावा वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम और पेट दर्द के मरीज भी बढ़े हैं। उन्होंने बताया कि रात में पंखा चलना शुरू हो गया है, जबकि सुबह हल्की ठंड रहती है। इस तापमान अंतर का असर सीधे बच्चों पर पड़ रहा है।

डॉ. मिश्रा ने अभिभावकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बच्चे अक्सर फर्श पर नंगे पांव खेलते हैं और कान ढके बिना ठंडी हवा में रहते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। अभिभावक बच्चों को सुबह-शाम फुल बाजू के कपड़े पहनाएं, ठंडी हवा से बचाएं और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि बच्चों को बाहर का खुला या बासी खाना देने से बचें और पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पानी पिलाएं। समय रहते सावधानी बरतने से कोल्ड डायरिया जैसी मौसमी बीमारियों से बचाव संभव है।


🔹 कोल्ड डायरिया के प्रमुख लक्षण

  • बच्चे का सुस्त पड़ना

  • बार-बार पतला दस्त होना

  • दस्त के साथ उल्टी होना

  • दर्द के साथ तेज बुखार आना

  • पेट में दर्द होना

क्या करें

  • ORS घोल देते रहें

  • बच्चे को हल्का व सुपाच्य भोजन दें

  • डिहाइड्रेशन के लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं

  • साफ-सफाई और हाथ धोने की आदत पर जोर दें

सलाह: लक्षण दिखते ही नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Read More Articles