घोसिया में मुकम्मल तरावीह, मुल्क की सलामती को मांगी गई दुआ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घोसिया में मुकम्मल तरावीह, मुल्क की सलामती की दुआ

घोसिया। रमजान के मुबारक महीने में पूर्व चेयरमैन नुमान अहमद की पहल पर दस रोज़ा तरावीह के दौरान कुरआन पाक मुकम्मल किया गया। हर साल की परंपरा को निभाते हुए इस बार भी बड़ी तादाद में नमाजियों ने शिरकत कर इबादत का सवाब हासिल किया। पूरी मस्जिद इबादतगुजारों से खचाखच भरी रही और माहौल पूरी तरह रूहानी रंग में डूबा नजर आया।

तरावीह की नमाज़ की इमामत हाफिज अबू हमज़ा साहब ने फरमाई और पूरे कुरआन शरीफ को मुकम्मल कराया। जैसे ही मुकम्मल होने का ऐलान हुआ, पूरा माहौल “अल्लाह-हु-अकबर” की सदाओं और भावुक दुआओं से गूंज उठा। नमाज़ियों ने हाफिज साहब को मुबारकबाद पेश करते हुए फूलों और दुआओं से नवाज़ा। कई लोगों ने इसे अपने लिए खुशनसीबी का पल बताया।

इस नूरानी मौके पर खास तौर से मुल्के हिंदुस्तान की सलामती, देश में अमन-चैन, तरक्की और आपसी भाईचारे के लिए सामूहिक दुआएं मांगी गईं। साथ ही नगर पंचायत घोसिया की खुशहाली, एकता और विकास के लिए भी हाथ उठाकर दुआ की गई। दुआ के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की आंखें नम दिखीं।

पूर्व चेयरमैन नुमान अहमद ने कहा कि रमज़ान का पहला अशरा रहमतों का होता है और यह महीना सब्र, इबादत, इंसानियत और भाईचारे का पैगाम देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा फैलती है और लोगों के बीच मोहब्बत मजबूत होती है। उन्होंने अपील की कि इस पाक महीने में ज्यादा से ज्यादा नेक अमल करें और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं।

कार्यक्रम के अंत में सभी रोजेदारों और नमाजियों के लिए दुआ-ए-खैर की गई तथा आपसी भाईचारे और एकता को मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया गया।

इस मौके पर मोहिद अली, सादिक अहमद, हाजी मिजान, रुखसार अहमद, पप्पू भाई, फिरोज अली, हाजी असलम सूफी, जुनेद अहमद, शहजादा, सलमान आदि मौजूद रहे।

Ashu Jha : Bharat Kranti News
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles