पत्नी मायके, पति रामायण में; घर से आठ लाख की चोरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पत्नी गई मायके, पति रामायण पढ़ने; चोरों ने खंगाला घर, आठ लाख की चोरी

बाबूसराय (भदोही)। औराई कोतवाली क्षेत्र के कुनबीपुर गांव में शनिवार देर रात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने नकदी और आभूषण समेत करीब आठ लाख रुपये की चोरी होने का दावा किया है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

कुनबीपुर निवासी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि उनकी पत्नी राजकुमारी मायके गई हुई थीं। वह स्वयं शनिवार शाम रामायण पाठ करने विक्रमपुर चले गए थे। घर बंद होने की जानकारी मिलने पर चोरों ने मौके का फायदा उठाया और ताला तोड़कर भीतर घुस गए। रविवार सुबह जब वह वापस लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था।

पीड़ित के अनुसार चोरों ने बेड पर रखी आलमारी की चाभी निकाल ली और आलमारी खोलकर उसमें रखे सात लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी पार कर दी। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलते ही बाबूसराय चौकी प्रभारी गौतम कुमार पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और मकान के भीतर व आसपास के खेतों तक बारीकी से छानबीन की। चोरी की बड़ी वारदात को देखते हुए डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया, जिसने संभावित दिशा में सुराग तलाशने का प्रयास किया।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। प्रभारी निरीक्षक औराई अश्वनी त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है और टीम गठित कर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत है। उन्होंने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि ऐसी वारदातों पर अंकुश लगाया जा सके।

Ashu Jha : Bharat Kranti News
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles