गोपीगंज में डीएम-एसपी का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भदोही (गोपीगंज): आगामी होली, रमजान और ईद त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी शैलेष कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के नेतृत्व में गोपीगंज कस्बे के प्रमुख मार्गों, हाईवे और भीड़भाड़ वाले बाजारों में व्यापक पैदल फ्लैग मार्च किया गया।

फ्लैग मार्च के दौरान प्रशासनिक टीम ने बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर आवश्यक निर्देश दिए। अधिकारियों ने सड़क किनारे हुए अतिक्रमण को तत्काल हटाने, नालियों की सफाई सुनिश्चित कराने तथा बाजारों में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए। साथ ही पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया।

अधिकारियों ने दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों से संवाद करते हुए कहा कि त्योहार खुशी और भाईचारे का संदेश देते हैं, इसलिए सभी लोग मिल-जुलकर शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाएं। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से अपील की कि सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक या भड़काऊ संदेश को शेयर न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने कहा कि त्योहारों के मद्देनजर साफ-सफाई, बिजली, पेयजल और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दे दिए गए हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि जिले के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है।

फ्लैग मार्च में स्थानीय पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासन की इस सक्रियता से बाजार में मौजूद लोगों ने संतोष जताया और शांतिपूर्ण त्योहार मनाने का भरोसा दिलाया।

Ashu Jha : Bharat Kranti News
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles