भदोही: औराई क्षेत्र में दर्दनाक घटना – व्यक्ति ने की आत्महत्या, दो मासूम बच्चियों की संदिग्ध मौत
भदोही जनपद के थाना औराई क्षेत्र के ग्राम बेजवा पाही, उगापुर में एक दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। आज सुबह लगभग 7:00 बजे सूचना मिली कि ओम प्रकाश यादव (27 वर्ष) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
स्थानीय पुलिस और क्षेत्राधिकारी औराई के नेतृत्व में जब जांच टीम मौके पर पहुंची, तो पाया गया कि ओम प्रकाश यादव का शव गणेश चंद्र लौधर इंटर कॉलेज के बाहर एक नीम के पेड़ से लटका हुआ था। मृतक के घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर यह घटना घटी।
सबसे हृदय विदारक पहलू यह है कि मृतक की दो मासूम जुड़वा बेटियां, आसी और प्रियांशी (उम्र लगभग 14 माह), भी मृत पाई गईं। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि बच्चियों को दूध में किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कराया गया था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। परिजनों की मौजूदगी में शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। पुलिस ने कहा है कि इस मामले में सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, मृतक ओम प्रकाश यादव की पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट 21 नवंबर 2024 को स्थानीय थाने में दर्ज कराई गई थी। इस घटना का उस गुमशुदगी से कोई संबंध है या नहीं, इस पर भी जांच की जा रही है।
स्थानीय प्रशासन ने जनता से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जांच पूरी होने तक पुलिस को सहयोग करें।
भारत क्रांति न्यूज़ की टीम लगातार इस मामले पर नजर बनाए हुए है। अधिक जानकारी के लिए जुड़े रहें।
रिपोर्टर: आशु झा, भारत क्रांति न्यूज़
मुख्य संपादक: शिव शंकर दुबे
Author: Bharat Kranti News
Anil Mishra CEO & Founder, Bharat Kranti News Anil Mishra is the CEO and Founder of Bharat Kranti News, a platform dedicated to fearless and unbiased journalism. With a mission to highlight grassroots issues and promote truth in media, he has built Bharat Kranti News into a trusted source of authentic and people-centric reporting across India.
