सुरियावां की ऐतिहासिक रामलीला में राम-सुग्रीव मित्रता, बाली वध और लंका दहन का भव्य मंचन
सुरियावां (भदोही)। नगर की ऐतिहासिक श्रीरामलीला में वृंदावन से आए कलाकारों ने राम-सुग्रीव मित्रता, बाली वध और लंका दहन की लीलाओं का भव्य एवं भावपूर्ण मंचन किया। कलाकारों के सजीव अभिनय, प्रभावशाली संवाद और आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रभु श्रीराम और हनुमान जी के जयकारों से रामलीला परिसर गूंज उठा।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में अध्यापक राजकुमार सेठ उपस्थित रहे। उन्होंने प्रभु श्रीराम की लीलाओं का आनंद लिया।
मंचन के दौरान राम-सुग्रीव मित्रता के प्रसंग ने दर्शकों को मित्रता, विश्वास और वचनबद्धता का संदेश दिया। इसके बाद बाली वध की लीला का प्रभावशाली मंचन किया गया। वहीं, हनुमान जी द्वारा लंका दहन के रोमांचक दृश्य ने दर्शकों में विशेष उत्साह भर दिया। लंका दहन के दौरान दर्शकों ने जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे लगाकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक परंपरा को बढ़ावा
सुरियावां की ऐतिहासिक रामलीला क्षेत्र की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। रामलीला के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, सत्य, मित्रता और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया जा रहा है। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को रामायण के प्रसंगों से जोड़ते हुए धार्मिक वातावरण को और अधिक जीवंत बना दिया।
इस अवसर पर श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन नंदलाल गुप्ता, संचालक अशोक उमर वैश्य, महामंत्री अवधेश उमर वैश्य, संयुक्त मंत्री अश्वनी साहू, कोषाध्यक्ष छेदीलाल साहू, लोकेश सेठ, जय कुमार, हरिमोहन, प्रकाशचंद, संतोष, मनीष जायसवाल, सूचना मंत्री मनोज मोदनवाल, ठाकुर प्रसाद, वैभव, विशाल, अमित और आशुतोष सहित समिति के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

