भदोही: दुर्गा पूजा पंडाल में मनाई गई डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती, योगदान को किया याद
सर्रोई (भदोही)। भदोही ब्लॉक के भगौतीदासपुर गांव में आयोजित नौ दिवसीय दुर्गा उत्सव के दौरान सोमवार को भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनके योगदान को याद करते हुए मोमबत्तियां जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
आयोजक राहुल सिंह ने बताया कि नौ दिवसीय दुर्गा उत्सव के तहत प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उत्सव के दौरान देश के महापुरुषों को भी याद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की आराधना का यह पर्व हमें अनेक सीख देता है और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने का अवसर भी प्रदान करता है।
जयंती कार्यक्रम के दौरान डॉ. कलाम के देश के प्रति योगदान और उनके प्रेरणादायक जीवन को याद किया गया। इस मौके पर चिंतामणि बिंद, कंटूलाल प्रजापति, पंधारी लाल बिंद, दुजा कुमारी बिंद, शांति देवी बिंद, रवींद्र बिंद, शुभम बिंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
गोपीगंज के दुर्गा पंडाल में भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु
इसी क्रम में गोपीगंज के पूरेरघुनाथ स्थित मां दुर्गा पंडाल में नगर पालिका परिषद गोपीगंज के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता और लोक गायक राजेश परदेशी ने माता रानी का पूजन-अर्चन किया। इस दौरान लोक गायक राजेश परदेशी ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। पंडाल में भक्तिमय माहौल बना रहा।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।




