भदोही: जदयू की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, एक नवंबर के सम्मेलन की तैयारी तेज
भदोही। जनता दल (यू) की जिला इकाई की बैठक रविवार को नगर स्थित श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल कॉलेज परिसर में हुई। बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। साथ ही एक नवंबर को वाराणसी के कोरौता में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।
पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश राय ने युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद पर नमन दुबे, पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद पर अरविंद बिंद और किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद पर शैलेंद्र राय को जिम्मेदारी सौंपी। वहीं, जिला उपाध्यक्ष पद पर सतीश कुमार दुबे और डॉ. विजय सरोज को मनोनीत किया गया। बशीर अहमद उर्फ पट्टर को जिला सचिव की जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में एक नवंबर को वाराणसी के कोरौता में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष सर्वेश राय ने कहा कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया जाएगा।
बैठक में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रामेश्वर प्रसाद राय, परवेज हसन सीबू, संदीप कनौजिया, अबरार अहमद, देवी प्रसाद गुप्ता, नैरंग आलम खान, मेराज अहमद, बबलू अंसारी, रामदास बिंद, दिलीप यादव, शाह आलम अंसारी, अंकुश दुबे और अजय यादव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

