40 कुंवारी लड़कियों को गर्भवती घोषित किया, गांव में मचा हड़कंप!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चौंकाने वाली खबर: वाराणसी के मलहिया गांव में 40 कुंवारी लड़कियों को गर्भवती घोषित किया गया!

वाराणसी के मलहिया गांव में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने 40 कुंवारी लड़कियों को गर्भवती घोषित कर दिया! इन लड़कियों को एक संदेश प्राप्त हुआ, जिसमें लिखा था कि उनका पोषण ट्रैकर में सफलतापूर्वक पंजीकरण हो चुका है और वे आंगनबाड़ी से स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त कर सकती हैं।

संदेश में बधाई दी गई थी, “आपका बच्चा पोषण ट्रैकर में पंजीकृत हो गया है”, जिसे पढ़कर लड़कियों और उनके परिवारों में हड़कंप मच गया। इस अजीब गलती का पता तब चला जब ग्राम प्रधान ने शिकायत की और प्रशासन ने जांच शुरू की।

पता चला कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की गलती से इन लड़कियों का डेटा पोषण ट्रैकर में पंजीकरण हो गया था, जबकि वे सिर्फ वोटर रजिस्ट्रेशन में शामिल हो रही थीं। मुख्य विकास अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत पोषण ट्रैकर से गलत जानकारी हटाने और भविष्य में ऐसी चूक को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई की बात की।

यह घटना न केवल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाती है, बल्कि गांव में रह रहे लोगों को भी हैरान कर दिया है।

वाराणसी से भारत क्रान्ति न्यूज की रिपोर्ट 

Bharat Kranti News
Author: Bharat Kranti News

Anil Mishra CEO & Founder, Bharat Kranti News Anil Mishra is the CEO and Founder of Bharat Kranti News, a platform dedicated to fearless and unbiased journalism. With a mission to highlight grassroots issues and promote truth in media, he has built Bharat Kranti News into a trusted source of authentic and people-centric reporting across India.

Leave a Comment

और पढ़ें

Read More Articles