भदोही: मतदाता सूची से हटाए गए 13.42 करोड़ नाम दोबारा जोड़ने की मांग, वामपंथी दलों का प्रदर्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भदोही तहसील पर वामपंथी पार्टियों और संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, मतदाता सूची से हटाए गए नाम जोड़ने की मांग

सर्रोई (भदोही)। मतदाता सूची से कथित तौर पर हटाए गए 13 करोड़ 42 लाख लोगों के नाम दोबारा जोड़ने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को वामपंथी पार्टियों और संयुक्त किसान मोर्चा ने भदोही तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपकर मताधिकार और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि देश में संविधान, लोकतंत्र, मताधिकार, भूमि, रोजगार और जीने के अधिकार पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर मतदाता सूची से बड़ी संख्या में लोगों के नाम हटाकर उनकी नागरिकता छीनने का प्रयास करने का आरोप लगाया। साथ ही मांग की कि मतदाता सूची से हटाए गए 13 करोड़ 42 लाख लोगों के नाम दोबारा शामिल किए जाएं।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया बंद करने और चुनाव आयोग अधिनियम 2023 को रद्द करने की मांग भी की। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के लिए एक समिति गठित करने की अपील की। इसमें मुख्य न्यायाधीश, प्रधानमंत्री और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को शामिल करने की मांग की गई।

प्रदर्शनकारियों ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और संप्रभु चुनाव आयोग के गठन के साथ ही चुनाव में धनबल और बाहुबल के प्रभाव को रोकने के लिए आवश्यक चुनावी सुधार लागू करने की वकालत की।

प्रदर्शन में सुशील श्रीवास्तव, इन्द्रदेव पाल, भुलाल पाल, ज्वाला प्रसाद, रंजीत कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles