भदोही: दो महीने से अधूरा पड़ा पेयजल पाइपलाइन का काम, क्षतिग्रस्त सड़क से लोग परेशान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भदोही: दो महीने से अधूरा पड़ा पेयजल पाइपलाइन का काम, क्षतिग्रस्त इंटरलॉकिंग सड़क से लोग परेशान

गोपीगंज। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर नौ पश्चिम मोहाल में पेयजल पाइपलाइन बिछाने का काम दो महीने बाद भी अधूरा पड़ा है। पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई इंटरलॉकिंग सड़क की मरम्मत भी अब तक नहीं कराई गई है। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में पूर्व सभासद संतोष मोदनवाल ने बृहस्पतिवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) को पत्रक सौंपकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की।

पूर्व सभासद ने बताया कि केंद्र सरकार की हर घर जल योजना के तहत नगर पालिका की देखरेख में करीब दो महीने पहले पेयजल पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू कराया गया था। हालांकि देवी प्रसाद अग्रहरी बबलू और सुषमा मिश्रा के मकान के सामने पाइपलाइन का जोड़ अब तक पूरा नहीं किया गया है। वहीं, काम के दौरान क्षतिग्रस्त हुई इंटरलॉकिंग सड़क की भी मरम्मत नहीं कराई गई।

सड़क की खराब स्थिति के कारण स्थानीय लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। विशेषकर रात के समय पैदल और साइकिल से गुजरने वालों को परेशानी उठानी पड़ती है। पूर्व सभासद ने अधूरे पाइपलाइन कनेक्शन को तत्काल पूरा कराने और क्षतिग्रस्त इंटरलॉकिंग सड़क की मरम्मत कराने की मांग की।

इस संबंध में ईओ बीना सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। संबंधित समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles