भदोही: छठ पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, घाटों पर मजिस्ट्रेट तैनात; सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भदोही में छठ पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, घाटों पर मजिस्ट्रेटों की होगी तैनाती; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

भदोही। आगामी 15 नवंबर को मनाए जाने वाले छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सकुशल एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने जनपदवासियों और छठ व्रतियों से सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा निर्धारित एवं सुरक्षित घाटों पर ही पूजा-अर्चना करने की अपील की है।

जिलाधिकारी ने कहा कि छठ पूजा आस्था, श्रद्धा और परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु नदी, तालाबों और अन्य जलाशयों के घाटों पर एकत्रित होते हैं। ऐसे में सभी लोग प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर ही पूजा करें। भीड़भाड़ से बचें और बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। अर्घ्य देने के लिए स्वच्छ जल का उपयोग करें तथा गहरे पानी में जाने से बचें।

उन्होंने श्रद्धालुओं से नदी, तालाब और अन्य जलाशयों के असुरक्षित किनारों पर नहीं जाने की अपील की। साथ ही विद्युत खंभों, तारों और अन्य जोखिमपूर्ण स्थानों से दूरी बनाए रखने तथा नशे की स्थिति में पूजा-अर्चना नहीं करने की हिदायत दी। घाटों पर उपलब्ध प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का ध्यान रखने के साथ जरूरत पड़ने पर लाइफ जैकेट एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल करने को भी कहा।

घाटों पर तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट

छठ पर्व के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के विभिन्न घाटों और तालाबों पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। जिलाधिकारी ने संबंधित तहसीलदार, नायब तहसीलदार और अन्य अधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी है। सभी

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles