भदोही: 10 लाख रुपये की लागत से बना पूर्व विधायक मुरलीधर पांडेय स्मृति द्वार, विधायक विपुल दुबे ने किया उद्घाटन
वहिदानगर। डीघ ब्लॉक के खैदौपुर कोइरौना में जनसंघ के पूर्व विधायक दिवंगत पंडित मुरलीधर पांडेय की स्मृति में 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित स्मृति द्वार का उद्घाटन किया गया। ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र के निषाद पार्टी विधायक विपुल दुबे ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद स्मृति द्वार का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर विधायक विपुल दुबे ने कहा कि पूर्व विधायक पंडित मुरलीधर पांडेय के विचार और जनसेवा के कार्य हमेशा याद किए जाएंगे। उन्होंने सीतामढ़ी स्थित परिवहन बस अड्डे का नाम जल्द ही पंडित मुरलीधर पांडेय के नाम पर रखने की घोषणा भी की।
विधायक ने क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय की स्थापना और पक्के पुल के निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है। इसके अलावा सराय जगदीश रेलवे हाल्ट पर धनतुलसी-जंगीगंज मार्ग पर ओवरब्रिज सहित कई अन्य विकास योजनाएं भी स्वीकृत हुई हैं।
कार्यक्रम में भाजपा नेत्री रेनू पांडेय, नागेंद्र सिंह, अर्चना शुक्ला, विमल मिश्रा, अखिलेंद्र प्रताप सिंह और ओमप्रकाश सहित कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवानंद पांडेय ने की। रेनू पांडेय ने अतिथियों के प्रति आभार जताया, जबकि संचालन माता स्वरूप शुक्ला ने किया।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।