राजाराम सिंह अंडर-16 क्रिकेट महाकुंभ: जौनपुर ने मछलीशहर को नौ विकेट से हराया, सेवापुरी की टीम 24 रन से जीती
सुरियावां। क्षेत्र के महर्षि आजाद स्टेडियम मेढ़ी में आयोजित राजाराम सिंह अंडर-16 टी-20 क्रिकेट महाकुंभ में शुक्रवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में एमसीए जौनपुर ने एससीए मछलीशहर को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी, जबकि दूसरे मुकाबले में सेवापुरी की टीम ने आजाद स्पोर्ट्स क्लब को 24 रन से पराजित किया।
पहले मुकाबले में एससीए मछलीशहर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 123 रन बनाए। टीम की ओर से श्रीस गर्ग ने 45 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। अन्य बल्लेबाज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके। जौनपुर की ओर से कुनाल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमसीए जौनपुर की टीम ने 15वें ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की जीत में कुनाल ने नाबाद 72 रनों की शानदार पारी खेली।
वहीं दूसरे मुकाबले में सेवापुरी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए। टीम की ओर से आरूष दूबे ने 55 रन, जयप्रकाश ने 29 रन और आयुष ने 27 रनों का योगदान दिया। आजाद स्पोर्ट्स की ओर से कृष्णा यादव ने तीन विकेट चटकाए, जबकि राजन यादव, यतेन्द्र सिंह और संदीप को एक-एक विकेट मिला।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आजाद स्पोर्ट्स क्लब की टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 127 रन ही बना सकी। टीम की ओर से प्रियांशु बिंद और एस. राजपूत ने 30-30 रन बनाए। अन्य बल्लेबाज लक्ष्य तक पहुंचाने में नाकाम रहे। इस तरह सेवापुरी की टीम ने 24 रन से मुकाबला जीत लिया।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।