भदोही: साधन सहकारी समिति नागमलपुर का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, किसानों से लिया खाद-बीज की उपलब्धता का फीडबैक
अभोली। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने शुक्रवार को साधन सहकारी समिति नागमलपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खाद एवं बीज की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था और संबंधित अभिलेखों का जायजा लिया। साथ ही किसानों से सीधे संवाद कर खाद और बीज की उपलब्धता तथा वितरण व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान समिति पर खाद एवं बीज का पर्याप्त भंडार उपलब्ध पाया गया। इस पर जिलाधिकारी ने किसानों को आश्वस्त किया कि जिले की सभी सहकारी समितियों और निर्धारित वितरण केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। उन्होंने किसानों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सभी किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार खाद उपलब्ध कराई जाएगी।
डीएम ने समिति सचिव को निर्देश दिया कि किसानों को उनकी जरूरत के अनुरूप खाद एवं बीज का वितरण समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए।
इस मौके पर एआर कोऑपरेटिव राम प्रकाश सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।