भदोही: 16 नवंबर से शुरू होगा जनगणना-2027 का स्व-गणना अभियान, घर बैठे ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार का विवरण
पहली बार नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान; गणना पूरी होने पर मिलेगी 11 अंकों की एसई आईडी
भदोही। जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी शैलेष कुमार के मार्गदर्शन में मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर जिला जनगणना अधिकारी बाल गोविंद शुक्ला की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्व-गणना अभियान को सफल बनाने और जनपद में व्यापक जागरूकता फैलाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ला ने बताया कि जनगणना-2027 के तहत पहली बार नागरिकों को स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की सुविधा दी जा रही है। उत्तर प्रदेश में यह अभियान 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक चलेगा। इसके तहत परिवार का कोई भी सदस्य आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाकर घर बैठे अपने परिवार के सभी सदस्यों का विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकेगा।
स्व-गणना पूरी होने के बाद आवेदक को 11 अंकों की विशिष्ट एसई आईडी मिलेगी। इसे सुरक्षित रखना जरूरी होगा, क्योंकि बाद में घर-घर होने वाली जनसंख्या गणना के दौरान इस आईडी का उपयोग किया जाएगा। स्व-गणना के दौरान प्रत्येक सदस्य से पहचान, आयु, वैवाहिक स्थिति, शिक्षा, भाषा, दिव्यांगता, रोजगार, जन्म और निवास सहित कुल 40 प्रश्न पूछे जाएंगे।
सीडीओ ने नागरिकों से अपील की कि पोर्टल पर सभी
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।