मेरठ में नौ मैदानों में हुआ रावण दहन, 120 फीट के पुतले पर चला श्रीराम का अग्निबाण
मेरठ। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयादशमी का पर्व मेरठ में धूमधाम से मनाया गया। शहर के नौ रामलीला मैदानों में राम-रावण युद्ध के मंचन के बाद रावण के पुतलों का दहन किया गया। इस दौरान मैदानों में भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण ‘जय श्रीराम’ के जयकारों से गूंज उठा। दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में 120 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया, जबकि सूरजकुंड में रावण, कुंभकरण और मेघनाद के विशाल पुतले जलाए गए।
दिल्ली रोड पर 120 फीट ऊंचे रावण का दहन
दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में शहर रामलीला कमेटी की ओर से भव्य आयोजन किया गया। भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान और वानर सेना की युद्ध यात्रा सरस्वती लोक स्थित जागेश्वर महादेव मंदिर से माधवपुरम होते हुए मैदान पहुंची। वहीं, रावण की सेना बैंड-बाजे के साथ दिल्ली गेट स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर से ब्रह्मपुरी और इंद्रा नगर होते हुए मैदान पहुंची। रास्ते में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर श्रीराम की सेना का स्वागत किया।
राम-रावण युद्ध के मंचन के बाद श्रीराम के अग्निबाण से रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान आतिशबाजी और जयकारों से पूरा मैदान गूंज उठा। कार्यक्रम में डॉ. ओपी अग्रवाल, अजय अग्रवाल, डॉ. रामकुमार गुप्ता, डॉ. धर्मेंद्र भारद्वाज, निशांत शर्मा, मनोज गुप्ता, मनोज अग्रवाल, योगेंद्र अग्रवाल सहित कमेटी के पदाधिकारियों ने व्यवस्थाएं संभालीं।
सूरजकुंड में जले रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले
सूरजकुंड मैदान में मथुरा से आई श्री गणेश रामलीला मंडली ने राम-रावण युद्ध का मंचन किया। यहां 110 फीट ऊंचे रावण, 100 फीट ऊंचे कुंभकरण और 90 फीट ऊंचे मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। इसके बाद भव्य आतिशबाजी हुई। दो आतिशबाजों के बीच प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।
रामलीला के दौरान रावण के बार-बार सिर कटने के बाद फिर उग आने और विभीषण द्वारा उसकी नाभि में अमृत कुंड होने का रहस्य बताने का प्रसंग दिखाया गया। अंत में भगवान श्रीराम ने अग्निबाण चलाकर रावण का वध किया। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर निलिमानंद महाराज, डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, हरिकांत अहलूवालिया, सुनील भराला, नीरज मित्तल, अनुज सिंघल और आलोक भटनागर समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
भैसाली मैदान में लेजर शो बना आकर्षण
सदर भैसाली मैदान में अपराजिता पूजन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। पुरोहित नंदकिशोर शर्मा और हरिश चंद जोशी ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। यहां लेजर शो के माध्यम से श्रीराम और रावण के युद्ध का प्रदर्शन किया गया, जो दर्शकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। मेले में बच्चों ने फास्ट फूड, आइसक्रीम और अन्य व्यंजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक अमित अग्रवाल ने की। संयोजक डॉ. बृजभूषण गोयल, डॉ. संजय जैन और अश्वनी गुप्ता रहे।
रजबन बाजार में राम-रावण युद्ध का मंचन
रजबन बाजार में श्री रामलीला कमेटी की ओर से राम-रावण युद्ध और रावण वध का मंचन किया गया। रावण वध के बाद हनुमान की भूमिका निभाने वाले कलाकार ने रावण और कुंभकरण के पुतलों में आग लगाई। कार्यक्रम का उद्घाटन कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुनील वाधवा ने किया। इस अवसर पर मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल, दीपक एलेन, डॉ. संजय जैन और अजय जैन सहित कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कसेरूखेड़ा में घूमती गर्दन और चमकती आंखों वाला रावण आकर्षण
मवाना रोड स्थित कसेरू
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।