भदोही: ड्राइविंग सीखते समय अनियंत्रित कार पंचायत भवन से टकराई, छत गिरने से युवक घायल
नईबाजार (भदोही)। भदोही कोतवाली क्षेत्र के जमुनीपुर कॉलोनी स्थित रोडवेज परिसर में सोमवार को ड्राइविंग सीखने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार में अनियंत्रित हुई कार पंचायत भवन के पिलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पंचायत भवन की छत कार के ऊपर ढह गई। हादसे में कार चला रहा युवक घायल हो गया, जबकि कार में सवार अन्य लोग बाल-बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार, भदोही शहर के गाजीपुर मोहल्ला निवासी अबरार अहमद (41) सोमवार को अपनी कार लेकर दोस्तों के साथ ड्राइविंग सीखने के लिए रोडवेज परिसर पहुंचे थे। कार में उनके साथ चार अन्य लोग भी सवार थे। इसी दौरान उनका दोस्त अख्तर (23) चालक की सीट पर बैठकर गाड़ी चलाना सीखने लगा।
बताया जाता है कि ड्राइविंग सीखते समय अख्तर ने अचानक तेज गति से एक्सीलेटर दबा दिया। इससे कार अनियंत्रित हो गई और सीधे पंचायत भवन के पिलर से जा टकराई। टक्कर के कारण भवन की छत कार के ऊपर गिर गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। दुर्घटना में कार सवार लोगों को हल्की चोटें आईं, जबकि चालक अख्तर घायल हो गया।
इस संबंध में भदोही कोतवाली प्रभारी शैलेश राय ने बताया कि ड्राइविंग सीखने के दौरान हादसा हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।