भदोही: पागल कुत्ते के काटने से घायल वृद्धा की मौत, गांव में पसरा मातम
दुर्गागंज (भदोही)। थाना क्षेत्र के गंगारामपुर गांव में पागल कुत्ते के हमले में गंभीर रूप से घायल 70 वर्षीय वृद्धा जनतीरा देवी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वृद्धा की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, गंगारामपुर गांव निवासी जनतीरा देवी को 17 अक्टूबर को एक पागल कुत्तिया ने काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज ले गए। वहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया था।
जिला अस्पताल में वृद्धा का उपचार चल रहा था। सोमवार को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत से परिवार में मातम छा गया।
बताया जा रहा है कि कुत्तिया के हमले में दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हुए थे। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।