भदोही: सेंट जेवियर्स स्कूल के वार्षिक खेलकूद में येलो हाउस का दबदबा, तीन स्पर्धाओं में रहा प्रथम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भदोही: सेंट जेवियर्स स्कूल के वार्षिक खेलकूद में पहले दिन येलो हाउस का दबदबा, तीन स्पर्धाओं में हासिल किया प्रथम स्थान

भदोही। सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘त्वरण’ का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न खेल स्पर्धाओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। पहले दिन येलो हाउस का दबदबा रहा। हाउस के खिलाड़ियों ने लॉन्ग जंप की तीन प्रमुख स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक चंदन सिंह और प्रधानाचार्य संदीप कुमार बाजपेयी ने किया। इस दौरान विद्यालय के स्पोर्ट्स कैप्टन अरविंद कुमार यादव ने मशाल प्रज्वलित कर खेल महोत्सव के शुभारंभ की औपचारिक घोषणा की।

पहले दिन कक्षा छह से आठ तक के बालकों की लॉन्ग जंप प्रतियोगिता में अभिषेक यादव ने प्रथम, आकर्ष यादव ने द्वितीय और अबीश जमाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा नौ से 12 तक के बालकों की लॉन्ग जंप में यश कुमार प्रथम, कृष्ण कुमार द्वितीय और कार्तिकेय तृतीय रहे। इसी वर्ग की बालिकाओं की लॉन्ग जंप में सौम्या ने प्रथम, अन्नू पाल ने द्वितीय और खुशी यादव ने तृतीय स्थान हासिल किया। इन तीनों स्पर्धाओं में प्रथम स्थान पाने वाले खिलाड़ी येलो हाउस के रहे।

बालिकाओं की 400 मीटर दौड़ में रिया पाल ने प्रथम, ऋतिका श्रीवास्तव ने द्वितीय और शगुन यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यूकेजी की बालिकाओं की 50 मीटर दौड़ में एंजेल यादव प्रथम, अरवी यादव द्वितीय और आर्या मौर्या तृतीय रहीं। वहीं बालकों की 50 मीटर दौड़ में आयांश पाठक प्रथम, प्रणव सिंह द्वितीय और विराट सिंह तृतीय रहे।

इसके अलावा बालक और बालिका वर्ग में 200 एवं 400 मीटर रिले रेस का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं का फाइनल मुकाबला अगले दिन खेला जाएगा।

इस अवसर पर प्रबंधक चंदन सिंह ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं हैं, बल्कि ये बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, धैर्य, संघर्षशीलता और टीम भावना का भी विकास करते हैं। प्रधानाचार्य संदीप बाजपेयी ने कहा कि खेल विद्यार्थियों को चुनौतियों का सामना करने की शक्ति प्रदान करते हैं। खेलों के बिना किसी भी विद्यार्थी का सर्वांगीण विकास अधूरा है।

प्रतियोगिता का संचालन खेल शिक्षक संतोष वर्मा और राजकरन यादव ने किया। विद्यालय में आयोजित इस खेल महोत्सव को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles