भदोही: बरात में जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, बाइक से छिटककर 40 फीट गहरी खाई में गिरा
वहिदानगर। कोइरौना थाना क्षेत्र के चैनपट्टी गांव निवासी एक युवक की मिर्जापुर जनपद में सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। युवक बुधवार को बाइक से बरात में शामिल होने के लिए मिर्जापुर के खमरिया गांव जा रहा था। इसी दौरान जिगना थाना क्षेत्र के गैपुरा बाजार के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठा युवक उछलकर करीब 40 फीट गहरी खाई में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई।
चैनपट्टी गांव निवासी रमाशंकर यादव ने बताया कि उनका बेटा अंशुल यादव बुधवार को एक अन्य व्यक्ति के साथ बाइक से बरात में शामिल होने के लिए मिर्जापुर के खमरिया गांव जा रहा था। बाइक पर अंशुल पीछे बैठा था। रास्ते में गैपुरा बाजार के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। टक्कर लगने से अंशुल बाइक से छिटककर नीचे गहरी खाई में गिर गया। हादसे में उसकी जान चली गई।
मिर्जापुर में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बृहस्पतिवार को अंशुल का शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। पति का शव देखते ही पत्नी फोटो देवी बदहवास हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
अंशुल अपने पीछे वृद्ध माता-पिता, पत्नी और दो वर्ष के मासूम बेटे को छोड़ गया है। युवक की असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।








