भदोही: दुर्गा विसर्जन जुलूस में पटाखों से भरे थैले में धमाका, महिला समेत सात घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भदोही: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस में पटाखों से भरे थैले में धमाका, महिला समेत सात घायल

चौरी, भदोही। जिले के चौरी थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में मंगलवार शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान पटाखों से भरे थैले में अचानक धमाका हो गया। हादसे में एक महिला समेत सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान आतिशबाजी की जा रही थी। इसी दौरान पटाखों से भरे थैले में चिंगारी पहुंच गई, जिससे थैले में रखे सभी पटाखे एक साथ फट गए। धमाके की चपेट में आने से सात लोग घायल हो गए।

हादसे में गंभीर रूप से झुलसे शुभम की हालत को देखते हुए उन्हें वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। वहीं, अन्य छह घायलों को भदोही के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई गई है।

घटना के बाद जुलूस स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में आतिशबाजी के दौरान पटाखों के थैले में चिंगारी पहुंचने से धमाका होने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles