सीतामढ़ी। मवैयाथान सिंह गांव की पाल बस्ती में सोमवार की रात चोरों ने एक पशुपालक के मड़हे से 12 बकरियां खोलकर चोरी कर लीं। घटना से पीड़ित परिवार को करीब दो लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी सूर्यलाल पाल पशुपालन कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सोमवार की रात उन्होंने घर के बाहर बने मड़हे में अपनी 23 बकरियां बांध रखी थीं। उनकी रखवाली के लिए बेटा राम सिंगार भी पास में ही सो रहा था। बताया गया कि रात करीब 11 बजे उसे नींद आ गई, जिसके बाद चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए मड़हे में बंधी 12 बकरियां खोल लीं और फरार हो गए।
सुबह करीब छह बजे जब परिवार के लोग उठे और मड़हे में पहुंचे तो 12 बकरियां गायब मिलीं। यह देख परिवार के होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और मामले की चर्चा होने लगी।
ग्रामीणों का कहना है कि चोरों ने मड़हे में बंधी अच्छी नस्ल की बड़ी-बड़ी बकरियों को ही निशाना बनाया है। आशंका जताई जा रही है कि चोर पहले से ही बकरियों पर नजर रखे हुए थे और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दिया।
घटना की सूचना पीड़ित ने डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही कटरा चौकी इंचार्ज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरी का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।
