डीघ में खाद-बीज की दुकानों पर छापा, एक का लाइसेंस निलंबित; दो को नोटिस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खाद-बीज की दुकान का लाइसेंस निलंबित, दो दुकानदारों को नोटिस; पांच सैंपल लिए

ज्ञानपुर। जिलाधिकारी शैलेष कुमार के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी इरम मिर्जा ने गुरुवार को डीघ ब्लॉक के कटरा और कोइरौना बाजार में खाद-बीज व कीटनाशक की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों पर रासायनिक उर्वरक के स्टॉक, बिक्री रजिस्टर और अन्य अभिलेखों की जांच की गई।

जांच के दौरान दो दुकानों के रजिस्टर अपूर्ण पाए गए, जिस पर संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया। वहीं शुभम खाद-बीज भंडार, कटरा का दुकानदार दुकान बंद कर मौके से गायब मिला। मामले में कार्रवाई करते हुए कृषि विभाग ने दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया।

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले में अच्छी बारिश के चलते इस बार धान की फसल अच्छी है। वर्तमान समय में फसलों में रोग लगने के कारण किसान कीटनाशक दवाओं की खरीद कर छिड़काव कर रहे हैं। कुछ स्थानों से किसानों को सही दवाएं नहीं मिलने और अधिक कीमत वसूले जाने की शिकायतें मिली थीं।

इसी के मद्देनजर गुरुवार को डीघ ब्लॉक में चार दुकानों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान खाद और कीटनाशक के पांच सैंपल भी लिए गए, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा।

कृषि अधिकारी ने दुकानदारों को निर्देश दिया कि किसानों को यूरिया और कीटनाशक निर्धारित एवं उचित मूल्य पर ही उपलब्ध कराया जाए। अधिक कीमत वसूलने या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles