‘पुलिस की पाठशाला’ में विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव के बताए उपाय
भदोही, 24 सितंबर। कोइरौना थाना क्षेत्र के दयावंती पुंज कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘पुलिस की पाठशाला’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को कानून, साइबर अपराध और महिला सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी।
अपर पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताते हुए कहा कि ऑनलाइन ठगी या साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से साइबर अपराध की शिकायत करने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई।
उन्होंने विद्यार्थियों को मिशन शक्ति 2.0 के तहत महिला सुरक्षा के लिए 1090 और आपात स्थिति में 112 हेल्पलाइन का उपयोग करने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जागरूक और अनुशासित नागरिक बनकर ही विद्यार्थी समाज और देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को कानून का पालन करने, सोशल मीडिया का सुरक्षित इस्तेमाल करने और किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि से सावधान रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।
