भदोही के रमेश पहलवान ने प्रयागराज के दुर्गेश को चित कर जीता दंगल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भदोही के रमेश पहलवान ने प्रयागराज के दुर्गेश को चित कर जीती कुश्ती

ऊंज। क्षेत्र के कारीगांव, गोसाई बाजार में बुधवार को कुश्ती-दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से पहुंचे पहलवानों ने दांव-पेंच आजमाए। रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे और पहलवानों का उत्साह बढ़ाया।

प्रतियोगिता की सबसे रोमांचक कुश्ती मिर्जापुर के सुरेंद्र कुमार और गाजीपुर के लालू पहलवान के बीच हुई। मुकाबले में सुरेंद्र कुमार ने लालू को चित कर जीत दर्ज की। वहीं भदोही के रमेश पहलवान और प्रयागराज के दुर्गेश पहलवान के बीच हुए मुकाबले में रमेश ने दुर्गेश को चित कर बाजी अपने नाम की।

अन्य मुकाबलों में बलिया के बाबा पहलवान ने गोरखपुर के अली खान को शिकस्त दी। गाजीपुर के मनोज पहलवान ने जौनपुर के चंद्रदीप पहलवान को हराया। वहीं मिर्जापुर के अनिल पहलवान ने सुल्तानपुर के राघव पहलवान को पटखनी दी।

इससे पहले मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान बड़े लाल यादव ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कुश्ती हमारी पारंपरिक पहचान है और देश-विदेश में पहलवानों ने इस खेल के माध्यम से नाम रोशन किया है। विशिष्ट अतिथि नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्र प्रोत्साहन समिति के संस्थापक संतलाल यादव ने भी पहलवानों का हौसला बढ़ाया।

इस अवसर पर समरनाथ यादव, डॉ. छोटेलाल, गंगाराम पाल, हरिशंकर, मनोज पाल, कल्पनाथ, अशोक कुमार, रामबाबू, माता प्रसाद, फूलचंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles