सिविल लाइंस रोड पर जलभराव से बढ़ी राहगीरों की परेशानी, मरम्मत कार्य में तेजी लाने की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भदोही।
शहर के व्यस्ततम मार्गों में शामिल सिविल लाइंस रोड पर चल रहे सड़क मरम्मत कार्य के बीच जलभराव की समस्या ने राहगीरों और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा मरम्मत कार्य शुरू तो कर दिया गया है, लेकिन कार्य की धीमी गति के कारण सड़क के किनारे और गड्ढों में पानी भर जाने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। 🚧

बताया जाता है कि सिविल लाइंस रोड लंबे समय से जर्जर स्थिति में थी। जगह-जगह गड्ढों के कारण लोगों का चलना मुश्किल हो गया था। स्थानीय लोगों ने इस समस्या को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत कर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की थी, जिसके बाद विभाग ने कार्य शुरू कराया। हालांकि, वर्तमान स्थिति में अधूरा कार्य लोगों के लिए नई परेशानी बन गया है।

इस मार्ग पर बिजली निगम का कार्यालय और दो प्रमुख विद्यालय स्थित हैं, जिसके चलते प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक और आम नागरिक इस रास्ते से गुजरते हैं। लेकिन सड़क के एक हिस्से में गड्ढों और जलभराव के कारण चार पहिया वाहनों का आवागमन बाधित हो गया है और वाहन चालकों को एक ही लेन से गुजरना पड़ रहा है, जिससे जाम की स्थिति भी बन रही है। 🚗

स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क को करीब एक फीट ऊंचा बनाया जा रहा है। फिलहाल केवल एक लेन पर ही मरम्मत कार्य चल रहा है, जबकि दूसरी लेन में जलभराव बना हुआ है। इससे पैदल राहगीरों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, खासकर स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।

नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क मरम्मत कार्य में तेजी लाई जाए और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कर जल्द से जल्द मार्ग को पूरी तरह से चालू कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। साथ ही स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। 🚨

Ashu Jha : Bharat Kranti News
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Read More Articles