प्रेम और करुणा के प्रतीक थे सम्राट अशोक: प्रदीप यादव
ज्ञानपुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय कंसापुर, ज्ञानपुर में गुरुवार को सम्राट अशोक की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सम्राट अशोक के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि सम्राट अशोक ने अपने जीवन में एक बड़ा परिवर्तन लाते हुए हिंसा का मार्ग छोड़कर शांति, प्रेम और करुणा का रास्ता अपनाया। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि आज भी उन्हें एक आदर्श शासक के रूप में याद किया जाता है।
उन्होंने कहा कि कलिंग युद्ध के बाद अशोक का हृदय परिवर्तन हुआ और उन्होंने बौद्ध धर्म अपनाकर पूरे विश्व में शांति और अहिंसा का संदेश फैलाया। उनका शासनकाल न्याय, धर्म और मानवता की मिसाल रहा। उन्होंने लोगों के कल्याण के लिए अनेक कार्य किए, जिनमें सड़कों, कुओं और धर्मशालाओं का निर्माण प्रमुख है।
प्रदीप यादव ने आगे कहा कि आज के दौर में सम्राट अशोक के विचार और भी प्रासंगिक हो गए हैं। समाज में बढ़ती हिंसा और वैमनस्य को समाप्त करने के लिए उनके बताए रास्ते पर चलना बेहद जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज में भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।
इस मौके पर जाहिद बेग ने कहा कि सम्राट अशोक का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि सत्ता का सही उपयोग जनता की सेवा और समाज के विकास के लिए होना चाहिए।
कार्यक्रम में ह्रदय नारायण प्रजापति, शोभनाथ यादव, संतोष यादव, लालचंद बिंद, केशनारायण यादव, चांद बाबू, दिलीप भीम कनौजिया, संदीप यादव मंकी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

