सिलिंडर किल्लत पर भड़की सपा महिला सभा, चूड़ियां भेजकर सरकार को घेरा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सिलिंडर संकट पर सपा महिला सभा का उग्र प्रदर्शन, चूड़ियां भेजकर सरकार को दी चेतावनी

जिला मुख्यालय पर बुधवार को समाजवादी पार्टी की महिला सभा ने रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने गैस सिलिंडर और लाल चूड़ियां हाथ में लेकर नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।

प्रदेश महासचिव रीता प्रजापति और जिला महासचिव प्रमिला यादव के संयुक्त नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं मुख्यालय पहुंचीं। प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया, जिसमें सिलिंडर की किल्लत को तत्काल दूर करने की मांग की गई।

इस दौरान सपा नेत्री अंजनी सरोज ने कहा कि गैस सिलिंडर की कमी ने आम जनता, विशेषकर महिलाओं की दिनचर्या को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस के बिना घर चलाना मुश्किल हो गया है और लोग मजबूरी में महंगे विकल्पों का सहारा लेने को विवश हैं।

महिला नेताओं ने केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार जमीनी हकीकत से आंखें मूंदे हुए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लाल चूड़ियां भेजकर महिलाओं ने यह संदेश देने की कोशिश की कि सरकार अपनी जिम्मेदारियों से पीछे हट रही है।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि गैस एजेंसियों पर नियंत्रण न होने और आपूर्ति व्यवस्था में लापरवाही के कारण यह संकट पैदा हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।

महिला सभा ने यह भी मांग की कि गैस वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाया जाए, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई हो और जरूरतमंदों को समय पर सिलिंडर उपलब्ध कराया जाए।

इस मौके पर कंचन सोनकर, अंकित राजपूत, राजेंद्र दुबे, किरन, सरोज, सुशीला गोड़, शिवरानी, राजकुमारी, धर्मेंद्र कुमार मिश्र ‘पप्पू’ सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ashu Jha : Bharat Kranti News
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Read More Articles