सेमराध नाथ धाम घाट पर भव्य गंगा उत्सव, मां गंगा की आरती से गूंजा आकाश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गंगा उत्सव : आराधना, स्वच्छता और जागरूकता का संगम

जंगीगंज (भदोही)। मां गंगा की महिमा, स्वच्छता और जनजागरूकता को समर्पित गंगा उत्सव का आयोजन मंगलवार को सेमराध नाथ धाम गंगा घाट पर बड़े ही भव्य और आध्यात्मिक माहौल में किया गया। यह कार्यक्रम वन विभाग, नमामि गंगे परियोजना और जिला गंगा समिति के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने सपत्नीक तथा मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ला के साथ दीप प्रज्वलन और मां गंगा की आरती कर किया। आरती के समय घाट पर उपस्थित लोगों ने मां गंगा के जयघोष से पूरा वातावरण गूंजा दिया।

डीएम शैलेष कुमार ने कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति, आस्था और जीवन का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि गंगा की स्वच्छता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि जब गंगा स्वच्छ रहेगी तो समाज और पर्यावरण दोनों का स्वास्थ्य सुरक्षित रहेगा।

प्रभागीय वनाधिकारी विवेक यादव ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को गंगा की पवित्रता, पर्यावरणीय महत्व और इसके संरक्षण की जिम्मेदारी का बोध कराना है। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से ही गंगा स्वच्छता अभियान सफल हो सकता है।

भव्य भजन संध्या में कलाकार वशिष्ठ मिश्रा एवं उनकी टीम ने गंगा महिमा पर आधारित कई भक्तिगीत प्रस्तुत किए। “हर-हर गंगे” और “मैया हम तो तेरे पथिक हैं” जैसे गीतों ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

घाट परिसर को दीपों से सजाया गया था, जिससे पूरा क्षेत्र दिव्य आभा से जगमगा उठा। कार्यक्रम में गंगा संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई, जिसमें सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर बीडीओ डीघ दिवाकर, स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्र-छात्राएं, शिक्षक, स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्य और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को गंगा स्वच्छता संकल्प पत्र वितरित किया गया और घाट परिसर में पौधारोपण भी किया गया।

Bharat Kranti News
Author: Bharat Kranti News

Anil Mishra CEO & Founder, Bharat Kranti News Anil Mishra is the CEO and Founder of Bharat Kranti News, a platform dedicated to fearless and unbiased journalism. With a mission to highlight grassroots issues and promote truth in media, he has built Bharat Kranti News into a trusted source of authentic and people-centric reporting across India.

Leave a Comment

और पढ़ें

Read More Articles