एसआईआर : 1256 बूथों पर 1256 बीएलओ एक महीने तक करेंगे काम
चार नवंबर से चार दिसंबर तक चलेगा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान, घर-घर जाकर होगी मतदाता सूची की जांच
ज्ञानपुर (भदोही)। जिले में मंगलवार से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की शुरुआत की गई। मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रशासन ने जिले के 1256 बूथों पर 1256 बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) नियुक्त किए हैं। यह अभियान चार नवंबर से चार दिसंबर तक चलेगा।
अभियान के तहत प्रत्येक बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं की पहचान करेंगे। वे मतदाता सूची में दर्ज नाम, पते और विवरण का सत्यापन करेंगे और आवश्यकतानुसार संशोधन हेतु जानकारी जुटाएंगे। इस दौरान मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरकर देना होगा, जिसकी रसीद बीएलओ द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने सभी बीएलओ को निर्देश दिया कि वे इस कार्य को पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ करें। उन्होंने बताया कि विशेष पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे और किसी भी प्रकार की दोहराव प्रविष्टि न हो।
Author: Bharat Kranti News
Anil Mishra CEO & Founder, Bharat Kranti News Anil Mishra is the CEO and Founder of Bharat Kranti News, a platform dedicated to fearless and unbiased journalism. With a mission to highlight grassroots issues and promote truth in media, he has built Bharat Kranti News into a trusted source of authentic and people-centric reporting across India.

