सुरियावां में पानी भरने को लेकर विवाद, बहू ने सास-ससुर पर मारपीट का लगाया आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सुरियावां में पानी भरने को लेकर विवाद, बहू ने सास-ससुर पर मारपीट का लगाया आरोप

सुरियावां। थाना क्षेत्र के अभोली गांव में पानी भरने को लेकर हुए विवाद में एक विवाहिता ने अपने सास-ससुर पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना में महिला के सिर में चोट लगने की बात सामने आई है। पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

अभोली गांव निवासी 35 वर्षीय सुनीता देवी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसके सास-ससुर पेयजल समूह की पाइप से पानी भर रहे थे। इसी दौरान वह भी पानी भरने के लिए पहुंची। पानी भरने को लेकर मामूली बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

सुनीता देवी का आरोप है कि विवाद के दौरान उसके ससुर ने उसके साथ मारपीट की, जिससे सिर में चोट लग गई और खून निकलने लगा। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles