नुक्कड़ नाटकों के जरिए जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक
ज्ञानपुर। डीएम शैलेष कुमार के मार्गदर्शन में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत संस्कृति विभाग की ओर से जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी गई।
‘नमो सेवा अनकही कहानी’ विषय पर प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक में भावनात्मक और संगीतपूर्ण प्रस्तुति के जरिए विगत 25 वर्षों की सेवा तथा प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। कलाकारों ने नाटक और संगीत के माध्यम से योजनाओं की जानकारी सरल एवं मनोरंजक तरीके से आमजन तक पहुंचाई।
भदोही विधानसभा क्षेत्र के चौरी पाल बस्ती, चौरी बाजार और इंद्रामिल चौराहे पर नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुति हुई। इस दौरान लोगों को पात्रतानुसार सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, योजनाओं की जानकारी रखने और विकास कार्यों में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जागरूक किया गया।
कार्यक्रमों में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम की टीम का नेतृत्व आनंद कुमार चौधरी ने किया।
संस्कृति विभाग के अनुसार, नुक्कड़ नाटकों का उद्देश्य गांव-गांव और शहर-शहर पहुंचकर जनकल्याणकारी योजनाओं तथा सरकार की जनहितकारी पहलों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।
