वाराणसी में जुटेंगे विश्व के न्यूरोलॉजिस्ट, मिर्गी-लकवा व एआई पर होगी गहन चर्चा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मिर्गी, लकवा व एआई पर होगी चर्चा — 29 अक्टूबर से बनारस में जुटेंगे देश-विदेश के न्यूरोलॉजिस्ट

वाराणसी।
केंद्रीय स्तर पर आयोजित होने वाला भारतीय न्यूरोलॉजिकल एसोसिएशन (Indian Academy of Neurology) का 32वां वार्षिक सम्मेलन (Annual Conference) इस बार ऐतिहासिक नगरी काशी में पहली बार आयोजित किया जा रहा है। यह सम्मेलन 29 अक्टूबर से 2 नवंबर तक चलेगा। इस अवसर पर भारत सहित कई देशों के प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट और चिकित्सा विशेषज्ञ वाराणसी पहुंचेंगे।

आयोजन का उद्घाटन ताज नदेसर पैलेस में किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में गोरखा ट्रेनिंग सेंटर के सैनिकों को समर्पित 17 फीट ऊंची ‘किप की अनुकृति’ लगाई जाएगी, जो वीरता और समर्पण का प्रतीक होगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे ब्रिगेडियर अनर्बन दत्ता, जबकि अध्यक्षता बीएचयू के कुलपति प्रो. मनीष खत्री करेंगे।

इस अवसर पर न्यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. अभिषेक पाठक ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य न्यूरोलॉजी के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम शोध, तकनीकी विकास और क्लिनिकल अनुभवों का साझा आदान-प्रदान करना है।
सम्मेलन में मिर्गी, लकवा, पार्किंसन, ब्रेन स्ट्रोक, और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी आधुनिक तकनीकों की भूमिका पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।

इसके साथ ही बीएचयू, आइएमएस और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञ पोस्टर प्रेजेंटेशन, रिसर्च पेपर्स और केस स्टडीज भी प्रस्तुत करेंगे।
काशी की कला, संस्कृति और अध्यात्म को प्रदर्शित करने के लिए आयोजन स्थल पर विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें लोक संस्कृति, चित्रकला, और बनारसी परंपराओं को शामिल किया जाएगा।

सम्मेलन के दौरान अनिल शर्मा द्वारा निर्मित “कॉफी टेबल बुक” का विमोचन भी किया जाएगा, जिसमें भारतीय न्यूरोलॉजी की प्रगति और वैज्ञानिक यात्राओं का वर्णन किया गया है।

Bharat Kranti News
Author: Bharat Kranti News

Anil Mishra CEO & Founder, Bharat Kranti News Anil Mishra is the CEO and Founder of Bharat Kranti News, a platform dedicated to fearless and unbiased journalism. With a mission to highlight grassroots issues and promote truth in media, he has built Bharat Kranti News into a trusted source of authentic and people-centric reporting across India.

Leave a Comment

और पढ़ें

Read More Articles