लखनऊ में बिना नंबर प्लेट की फार्च्यूनर ने मचाई सनसनी, परिवहन विभाग ने डीलर को भेजा नोटिस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिना नंबर प्लेट सड़क पर कैसे दौड़ी फार्च्यूनर? वाहन डीलर से जवाब-तलब

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बिना नंबर प्लेट की फार्च्यूनर चलाने पर परिवहन विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने मेसर्स एडीएलडी मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड, आदिल नगर, शंकर पुरवा रिंग रोड स्थित वाहन डीलर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मामला तब सामने आया जब यह बिना पंजीकरण वाली फार्च्यूनर सड़क पर दौड़ रही थी और उसने एक स्कूल वैन को टक्कर मार दी।

टक्कर से घायल हुईं छात्राएं

तीन अक्टूबर की सुबह लगभग आठ बजे, महानगर क्षेत्र में मिड लैंड अस्पताल के पास बिना नंबर की फार्च्यूनर ने माउंट कार्मल कॉलेज की स्कूल वैन (संख्या UP32 HN 6243) को टक्कर मार दी। हादसे में कई छात्राएं घायल हो गईं। जांच में सामने आया कि संबंधित फार्च्यूनर वाहन 30 सितंबर को खरीदी गई थी, और रोड टैक्स व पंजीकरण शुल्क जमा करने के बाद वाहन संख्या UP32 QY 7289 जनरेट भी हो गई थी।

बिना अप्रूवल के सड़क पर उतारी गई कार

हालांकि, एआरटीओ कार्यालय ट्रांसपोर्ट नगर से वाहन का पंजीकरण अप्रूवल नहीं हुआ था, बावजूद इसके डीलर ने बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाए वाहन को शोरूम से बाहर निकाल दिया। यह नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।

परिवहन आयुक्त ने जताई सख्ती

परिवहन आयुक्त किंजल सिंह ने नोटिस जारी करते हुए कहा है कि पंजीयन प्रक्रिया पूरी किए बिना किसी वाहन को ग्राहक को सौंपना कानूनी रूप से गलत है। केवल पंजीयन पुस्तिका और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट उपलब्ध होने की स्थिति में ही वाहन देने की अनुमति होती है। डीलर ने इस नियम का उल्लंघन करते हुए ट्रेड सर्टिफिकेट का दुरुपयोग किया है।

14 दिन में मांगा गया जवाब

आयुक्त ने डीलर से 14 दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब न मिलने पर ट्रेड सर्टिफिकेट निलंबित कर दिया जाएगा।
वहीं, एआरटीओ प्रशासन प्रदीप कुमार सिंह ने भी डीलर को अलग से नोटिस भेजा है।

पिछला मामला भी आया था सामने

गौरतलब है कि इससे पहले भी चिनहट के सनी मोटर्स को इसी तरह की लापरवाही के चलते नोटिस जारी किया गया था। क्रिकेटर आकाशदीप सिंह को बिना पंजीकरण और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाए फार्च्यूनर सौंपने की घटना से भी विभाग ने सबक नहीं लिया था।

Bharat Kranti News
Author: Bharat Kranti News

Anil Mishra CEO & Founder, Bharat Kranti News Anil Mishra is the CEO and Founder of Bharat Kranti News, a platform dedicated to fearless and unbiased journalism. With a mission to highlight grassroots issues and promote truth in media, he has built Bharat Kranti News into a trusted source of authentic and people-centric reporting across India.

Leave a Comment

और पढ़ें

Read More Articles