स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सुरियावा नगर पंचायत में चला स्वच्छता अभियान
मुख्य संपादक: शिव शंकर दुबे | रिपोर्ट: आशु झा
भदोही (सुरियावा), गुरुवार: स्वच्छ भारत मिशन की 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर “स्वच्छता ही सेवा-2024” अभियान के अंतर्गत सुरियावा नगर पंचायत में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस महा सफाई अभियान का नेतृत्व जिला कार्यक्रम प्रबंधक नेहा कपूर ने किया। अभियान के दौरान 155 घंटे की सफाई मुहिम के तहत सुरियावा के मार्केट, थाना परिसर से लेकर नयागंज तक लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य *”Inaugural with Massive Safai Abhiyan at All Food Streets”* थीम के तहत नगर के प्रमुख स्थानों की सफाई करना और साथ ही लोगों को पॉलीथिन के उपयोग से बचने के लिए प्रेरित करना था। नगरवासियों को प्लास्टिक का उपयोग कम करने और पर्यावरण को स्वच्छ बनाने की सलाह दी गई। इस अवसर पर नेहा कपूर ने कहा, “स्वच्छता को अपनाकर हम अपने नगर को स्वच्छ और सुंदर बना सकते हैं।”
कार्यक्रम में परियोजना विश्लेषक शुभम सिंह, बड़े बाबू विजय कुमार उपाध्याय, आलोक मिश्रा, रतन बाबू यादव, सफाई निरीक्षक दान बहादुर मिश्रा और सफाई नायक राजू, वाली, इसरार अली, इदरीस अली सहित नगर पंचायत के अन्य कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
अभियान की थीम *”स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता”* के अंतर्गत, नागरिकों को यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक आदत और संस्कार होना चाहिए।
इस विशेष अभियान के तहत नगर में साफ-सफाई के साथ-साथ लोगों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई, जिससे नगर को साफ और स्वस्थ बनाने की दिशा में योगदान दिया जा सके।
Author: Bharat Kranti News
Anil Mishra CEO & Founder, Bharat Kranti News Anil Mishra is the CEO and Founder of Bharat Kranti News, a platform dedicated to fearless and unbiased journalism. With a mission to highlight grassroots issues and promote truth in media, he has built Bharat Kranti News into a trusted source of authentic and people-centric reporting across India.
