भदोही: कलनुआ में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, 150 से अधिक छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कलनुआ में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित, 150 से अधिक छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

मंगलपुर (भदोही)। क्षेत्र के कलनुआ (मंगलपुर) में विजयदशमी के अवसर पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 150 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मंगलवार को प्रतियोगिता का परिणाम घोषित होने के बाद सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में कक्षा एक से कक्षा दस तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों के सामान्य ज्ञान को बढ़ावा देना और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना रहा। परिणाम घोषित होने के बाद सफल प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस मौके पर कालिंद्र मिश्रा, रामहिंछ यादव, अनिल कुमार बिंद, राघवेंद्र पांडेय, अनूप द्विवेदी, रंजीत यादव, सीताराम यादव और रामचंद्र बिंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

संवाददाता।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles