भदोही: मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में पहुंचे 1050 मरीज, सर्दी-जुकाम और वायरल बुखार के मरीजों की भरमार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भदोही: मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में पहुंचे 1050 मरीज, मौसमी बीमारियों का रहा सबसे अधिक प्रकोप

भदोही। जिले के 20 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें कुल 1050 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया। मेले में सबसे अधिक मरीज सर्दी, जुकाम, खांसी और वायरल बुखार से पीड़ित पहुंचे। इसके अलावा बदन दर्द और सिरदर्द की शिकायत लेकर भी मरीजों ने चिकित्सकों से परामर्श लिया।

जिले के चकटोडर, कसियापुर, करियावां, लालानगर, जंगीगंज, गोपीगंज, गिर्दबड़गांव, सेमराध, महजूदा, कटरा, डेरवा, जयरामपुर, नई बाजार, अमिलौरी और हरिहरपुर सहित विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया।

चकटोडर पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विश्राम मौर्या ने बताया कि मेले में सर्दी, जुकाम और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। दोपहर एक बजे तक 19 मरीजों का उपचार किया जा चुका था। सभी को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं।

उन्होंने मरीजों और तीमारदारों को बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। कहा कि ठंड बढ़ने के साथ बच्चों को सुबह और शाम गर्म कपड़े पहनाएं तथा मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतें।

कसियापुर पीएचसी में डॉ. डीके वर्मा, जंगीगंज में डॉ. संतोष यादव और करियावां में प्रियरंजन तिवारी ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित इस मेले का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना रहा।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles