भदोही: जनगणना-2027 और मतदाता जागरूकता का संदेश लेकर निकली साइकिल यात्रा, खमरियां में सीडीओ ने किया स्वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भदोही: मतदाता जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर निकली साइकिल यात्रा, खमरिया पहुंचकर लोगों को किया जागरूक

भदोही। पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य संवर्धन और मतदाता जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से रविवार सुबह भदोही साइकिलिंग क्लब की ओर से साइकिल यात्रा निकाली गई। नगर के बड़ा चौराहा से शुरू हुई यह यात्रा झिलियापुल, अमवा, लालानगर और कोइलरा होते हुए खमरियां पहुंची।

खमरियां पहुंचने पर मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ला, एसडीएम शिवेंद्र कुमार वर्मा, तहसीलदार राहुल सिंह, नायब तहसीलदार अखिलेश यादव, अधिशासी अधिकारी अमित कुमार और लेखपाल संघ के अध्यक्ष अनिल यादव की मौजूदगी में साइकिल चालकों का स्वागत किया गया। बालचर प्रशिक्षक रविंद्र कुमार गुप्ता ने भी साइकिल यात्रियों का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला ने बताया कि जनगणना-2027 को सफल बनाने के उद्देश्य से खमरिया में जागरूकता साइकिल रैली आयोजित की गई। अभियान के माध्यम से नागरिकों को राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही लोगों को पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

उन्होंने नागरिकों को नियमित रूप से साइकिल चलाने के लिए भी प्रेरित किया। सीडीओ और एसडीएम ने भदोही साइकिलिंग क्लब के अध्यक्ष अताउल मुस्तफा अंसारी का स्वागत किया।

इस मौके पर दीपक, राकेश, निरंजन यादव, चंदन, आशीष, प्रवीण श्रीवास्तव, बेचन सिंह, प्रमोद मौर्या, बनारसी बिंद, राजीव जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles