भदोही: केएनयू में ‘फंडामेंटल्स ऑफ केमिस्ट्री’ पुस्तक का विमोचन, बीएससी विद्यार्थियों को मिलेगी मदद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

केएनयू में ‘फंडामेंटल्स ऑफ केमिस्ट्री’ पुस्तक का विमोचन, बीएससी प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को मिलेगी मदद

भदोही। काशी नरेश विश्वविद्यालय (केएनयू) के रसायन विज्ञान विभाग में मंगलवार को सहायक आचार्य डॉ. सिद्धार्थ बरनवाल की पुस्तक ‘फंडामेंटल्स ऑफ केमिस्ट्री’ का विमोचन किया गया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. उमा श्रीवास्तव ने पुस्तक का विमोचन करते हुए इसकी सराहना की।

यह पुस्तक बीएससी प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। कार्यक्रम में रसायन विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. अभिमन्यु यादव ने पुस्तक के सहलेखकों डॉ. नितेश जायसवाल और डॉ. प्रियंका चौधरी का शैक्षणिक परिचय दिया। उन्होंने पुस्तक की विषयवस्तु और पाठ्यक्रम में इसकी उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला।

वहीं, भूगोल विभाग के अध्यक्ष डॉ. अभिषेक दूबे ने पुस्तक में प्राचीन भारतीय रसायन विज्ञान और भारतीय वैज्ञानिकों के योगदान से संबंधित विवरण के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों को भारतीय वैज्ञानिक परंपरा और प्राचीन ज्ञान से जुड़ी जानकारी प्राप्त करना आवश्यक है।

कार्यक्रम में डॉ. रजनीश द्विवेदी, डॉ. धीरेंद्र कुमार, डॉ. अरविंद कुमार पांडेय, डॉ. शिखा मेहता, डॉ. ज्योति तिवारी, डॉ. निखिल कुमार सिंह और डॉ. अमित कुमार शर्मा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles