भदोही: अभिलेख अधूरे मिलने पर आठ बीज विक्रेताओं को नोटिस, 23 नमूने जांच के लिए लिए गए
भदोही। जिलाधिकारी शैलेष कुमार के निर्देश पर मंगलवार को कृषि विभाग की टीम ने भदोही, ज्ञानपुर और औराई तहसील क्षेत्रों में बीज की 40 दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान बीज के 23 नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए, जबकि अभिलेख अधूरे मिलने पर आठ दुकानदारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया।
जिले में धान की कटाई शुरू होने के साथ ही किसान गेहूं की बोआई की तैयारी में जुट गए हैं। इसके लिए किसान खाद और बीज की खरीदारी कर रहे हैं। किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने और बिक्री में किसी तरह की अनियमितता रोकने के उद्देश्य से कृषि विभाग की टीम दुकानों का निरीक्षण कर रही है।
मंगलवार को उप निदेशक कृषि डॉ. राम प्रवेश ने भदोही तहसील क्षेत्र में, जिला कृषि अधिकारी ईरम ने ज्ञानपुर और प्राविधिक सहायक अजीत कुमार ने औराई तहसील क्षेत्र में बीज की दुकानों की जांच की। तीनों क्षेत्रों में कुल 40 दुकानों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान 23 बीज नमूने एकत्र कर परीक्षण के लिए भेजे गए। वहीं, अभिलेख अपूर्ण मिलने पर आठ दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया।
जिला कृषि अधिकारी ने दुकानदारों को नियमानुसार बिक्री करने की हिदायत दी। उन्होंने चेतावनी दी कि बीज और उर्वरक की खरीदारी के दौरान किसानों को किसी तरह की परेशानी हुई या नियमों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।