भदोही: ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर 4.5 करोड़ से होंगे विकास कार्य, प्लेटफार्म का होगा विस्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भदोही: ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर 4.5 करोड़ रुपये से होंगे विकास कार्य, प्लेटफार्म का होगा विस्तार

ज्ञानपुर। भदोही जिले के ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर जल्द ही यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इसके तहत यात्रियों की सुविधा के लिए एस्केलेटर लगाए जाएंगे। साथ ही प्लेटफार्म नंबर एक का विस्तार करने और उस पर टीनशेड लगाने का कार्य भी कराया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से इन कार्यों को मंजूरी मिल चुकी है। इस परियोजना पर करीब 4.5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन वाराणसी-रामबाग रेलखंड का प्रमुख स्टेशन है। यहां प्रतिदिन 45 से अधिक ट्रेनें रुकती हैं, जिनमें 20 से ज्यादा एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। अप और डाउन ट्रेनों के ठहराव के कारण स्टेशन से प्रतिदिन औसतन करीब 15 हजार यात्री सफर करते हैं।

प्लेटफार्म छोटा होने से यात्रियों को होती थी परेशानी

स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर प्रयागराज की ओर का हिस्सा छोटा होने के कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। ट्रेन आने पर कई बार उसके कुछ कोच प्लेटफार्म से आगे या दूर खड़े होते थे। ऐसे में यात्रियों को ट्रेन से उतरने और उसमें चढ़ने में परेशानी होती थी। इससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी।

जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

प्लेटफार्म का विस्तार होने से यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने में सहूलियत मिलेगी। वहीं, टीनशेड लगने से यात्रियों को धूप और बारिश से राहत मिलेगी। एस्केलेटर की सुविधा शुरू होने से स्टेशन पर आवाजाही भी आसान होगी। रेलवे की मंजूरी मिलने के बाद अब यात्रियों को इन सुविधाओं के लिए निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार है।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles