भदोही: राजस्व विभाग के खिलाफ किसानों का धरना, खतौनी से यूपीसीडा का नाम हटाने की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भदोही: राजस्व विभाग के खिलाफ किसानों का तहसील में धरना, खतौनी से यूपीसीडा का नाम हटाने की मांग

भदोही। किसान सहयोग समिति के बैनर तले किसानों ने मंगलवार को भदोही तहसील परिसर में राजस्व विभाग के खिलाफ धरना दिया। किसानों ने आरोप लगाया कि राजस्व विभाग ने उनकी खतौनी में जबरन यूपीसीडा का नाम दर्ज कर दिया है। इस मामले में किसानों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर खतौनी से यूपीसीडा का नाम निरस्त करने की मांग की।

धरने में शामिल किसान सहयोग समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि सेज (विशेष आर्थिक क्षेत्र) के लिए जमीन अधिग्रहण के दौरान जिला प्रशासन और यूपीसीडा की ओर से किसानों के साथ समझौता किया गया था। समझौते में स्पष्ट किया गया था कि जो किसान अपनी जमीन नहीं देंगे, उनकी जमीन का अधिग्रहण नहीं किया जाएगा।

इसके बावजूद कछुआबोझ, बरवां खास समेत कई गांवों में किसानों की जमीन की खतौनी में यूपीसीडा का नाम दर्ज कर लिया गया है। किसानों का कहना है कि यह समझौते के विपरीत है। उन्होंने मुआवजा नहीं लेने वाले किसानों की खतौनी से यूपीसीडा का नाम हटाने की मांग की।

किसानों ने चेतावनी दी कि उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।

धरने में रामचंद्र सिंह, इंद्रदेव पाल, राम सिंह, अमृत लाल मौर्य, ज्ञान प्रकाश प्रजापति, जय प्रकाश सहित अन्य किसान शामिल रहे।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles