गेहूं की बोआई से पहले खाद दुकानों की जांच तेज, पॉश मशीनों में मिली गड़बड़ी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पॉश मशीन बंद मिलने पर छह उर्वरक दुकानदारों को नोटिस, 10 नमूने जांच के लिए लिए गए

भदोही। जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी और ओवररेटिंग पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को अभियान चलाया। इस दौरान भदोही, ज्ञानपुर और औराई तहसील की कुल 33 उर्वरक दुकानों का निरीक्षण किया गया। जांच में छह दुकानों पर पॉश मशीन बंद मिलने और खराबी पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया। वहीं, उर्वरक के 10 नमूने जांच के लिए लिए गए।

जिले में धान की कटाई शुरू होने के साथ ही किसान गेहूं की बोआई की तैयारी में जुट गए हैं। इसके चलते डीएपी समेत अन्य उर्वरकों की मांग बढ़ने लगी है। किसानों को निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध कराने और बिक्री में अनियमितताओं को रोकने के लिए जिलाधिकारी शैलेष कुमार के निर्देश पर टीम गठित की गई है।

बृहस्पतिवार को जिला कृषि अधिकारी ईरम मिर्जा ने भदोही, भूमि संरक्षण अधिकारी हरिओम मिश्रा ने ज्ञानपुर और एडीओ कृषि अजीत कुमार ने औराई तहसील में दुकानों की जांच की। इस दौरान उर्वरक आवंटन, बिक्री रजिस्टर और पॉश मशीनों की स्थिति का जायजा लिया गया।

जांच के दौरान छह दुकानों पर पॉश मशीनें बंद मिलने और उनमें खराबी पाए जाने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई। संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। साथ ही उर्वरक के 10 नमूने गुणवत्ता की जांच के लिए लिए गए।

जिला कृषि अधिकारी ने दुकानदारों को निर्देश दिया कि उर्वरकों की बिक्री निर्धारित नियमों के अनुसार करें। किसानों को खाद की उपलब्धता या खरीदारी में किसी तरह की परेशानी होने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

और पढ़ें

Read More Articles