अशफाक उल्ला खान की जयंती पर संगोष्ठी, बलिदान और देशभक्ति को किया याद
क्रांतिकारी अशफाक उल्ला खान की 126वीं जयंती के अवसर पर बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री आसिफ खान के प्रतिष्ठान पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने काकोरी एक्शन के बलिदानी अशफाक उल्ला खान के जीवन, संघर्ष और देश की आजादी में उनके योगदान को याद किया।
संगोष्ठी के मुख्य अतिथि जिला मंत्री आसिफ खान ने अशफाक उल्ला खान की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे महान क्रांतिकारी थे। पंडित राम प्रसाद बिस्मिल से प्रभावित होकर वे हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन से जुड़े और स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई।
उन्होंने बताया कि काकोरी एक्शन में अशफाक उल्ला खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने चंद्रशेखर आजाद, राम प्रसाद बिस्मिल और अन्य क्रांतिकारियों के साथ मिलकर ब्रिटिश हुकूमत को चुनौती दी थी। अंग्रेजों की तमाम यातनाओं के बावजूद वे अपने सिद्धांतों और मातृभूमि को आजाद कराने के संकल्प पर अडिग रहे।
आसिफ खान ने कहा कि अशफाक उल्ला खान ने देश की स्वतंत्रता के लिए हंसते-हंसते अपने प्राण न्योछावर कर दिए। 19 दिसंबर 1927 को फैजाबाद जेल में उन्हें फांसी दी गई थी। उनका बलिदान आज भी देशवासियों को राष्ट्रप्रेम, साहस और एकता की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर बंगाली वर्मा, कंधारी अग्रहरि, मुदस्सिर अली, विजय कौशल, शाहरुख खान, मोहम्मद निसार, मोहम्मद सिराज, हसनैन अंसारी, सोनू गुप्ता और अक्षु खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।
