भदोही में कुश्ती महासंघ की जिला इकाई गठित, शिव प्रकाश सिंह अध्यक्ष बने

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोपीगंज। जिले में कुश्ती खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय राष्ट्रीय कुश्ती महासंघ की जिला इकाई का गठन मंगलवार को किया गया। सर्वसम्मति से शिव प्रकाश सिंह को अध्यक्ष और श्यामधर बटुकनाथ मिश्रा को सचिव चुना गया, जबकि उत्कर्ष कौशिक को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

सारीपुर स्थित पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिनेश सिंह के फार्म हाउस में आयोजित बैठक में उत्तर प्रदेश कुश्ती महासंघ के महासचिव सुरेश चंद उपाध्याय की मौजूदगी में पदाधिकारियों की घोषणा की गई। बैठक में जिले में कुश्ती को संगठित रूप से आगे बढ़ाने, स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने और गांव-गांव में अखाड़ों को सक्रिय करने पर भी चर्चा हुई।

उपाध्यक्ष पद के लिए अमित कुमार सिंह, शेर बहादुर सिंह, गोपाल सिंह, राम प्रकट दुबे और अब्दुल माबूद खान को जिम्मेदारी दी गई। संयुक्त सचिव के रूप में विनोद मालवीय और जितेंद्र कुमार को नियुक्त किया गया। वहीं कार्यसमिति के सदस्यों में प्रदीप गुप्ता, जीतू पासवान, जितेंद्र कुमार और अशोक सिंह को शामिल किया गया।

बैठक के दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिनेश सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया और उन्हें उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि भदोही जिले में कुश्ती की समृद्ध परंपरा रही है और यहां के कई पहलवानों ने प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। इस परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए संगठित प्रयास की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि पदाधिकारी गांवों में जाकर युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करें और उन्हें नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित करें। साथ ही समय-समय पर दंगल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर प्रतिभाशाली पहलवानों को आगे बढ़ाने का कार्य किया जाए, ताकि जिले के खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन कर सकें।

बैठक में मौजूद लोगों ने नई टीम को बधाई देते हुए कुश्ती के विकास के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

Ashu Jha : Bharat Kranti News
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News

Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Read More Articles