कौलापुर। डीघ ब्लॉक के धानापुर सुजातपुर स्थित श्रीरामानुज जूनियर हाईस्कूल में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को मंगलवार को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में आरती यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी।
द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से वेदिका कन्नौजिया और प्रज्ञान प्रजापति रहे। वहीं तृतीय स्थान रितेश दुबे, निधि दुबे, दृष्टि दुबे और उत्सव मिश्रा को प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 25 विद्यार्थियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि अधिवक्ता सुभाष शंकर दुबे और मनोज पांडेय ने विजेता छात्रों को सम्मानित करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत और पढ़ाई के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक त्रिभुवन नाथ पांडेय ने बताया कि सोमवार को आयोजित इस सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कक्षा एक से आठवीं तक के लगभग 100 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता का परिणाम मंगलवार को घोषित किया गया और विजेता छात्रों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षक मनीष पांडेय, आजाद दुबे, कल्पना, भावना, निलाक्षि, दुर्गा सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
Author: Ashu Jha : Bharat Kranti News
Ashu Jha एडिटर, भारत क्रांति न्यूज़ Ashu Jha भारत क्रांति न्यूज़ के एडिटर हैं और निष्पक्ष, सटीक व ज़मीनी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वे समाचारों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए टीम का नेतृत्व करते हैं। उनका ध्यान जनता से जुड़े मुद्दों, सरकारी नीतियों के असर और सामाजिक सरोकारों पर रहता है। Ashu Jha का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम है।
