गंगाघाट लूट का खुलासा: दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैरों में लगी गोली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महिलाओं को बंधक बनाकर 30 लाख की लूट करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली

शुक्लागंज/गंगाघाट। गंगाघाट क्षेत्र में मंगलवार को हुई सनसनीखेज 30 लाख की लूट का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो लुटेरे गिरफ्तार किए गए, जिनके पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने इनके पास से लूटे गए रुपये, तमंचे और बाइक बरामद की है। दोनों बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। फिलहाल इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अन्य फरार साथियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है।

दिनदहाड़े की गई थी बड़ी वारदात

मंगलवार को शुक्लागंज के डाकतार कॉलोनी बमबम चौराहे के पास बारदाना कारोबारी के घर बदमाशों ने धावा बोला था। घर की महिलाओं को बंधक बनाकर लुटेरों ने करीब 30 लाख रुपये नकद, कीमती जेवरात और रिवॉल्वर लूट लिए थे। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।

पुलिस ने 24 घंटे में खोला राज

पुलिस ने लगातार सर्च ऑपरेशन चलाते हुए बुधवार की शाम करीब 7:40 बजे लखापुर गांव के त्रिभुवनखेड़ा तिराहे के पास चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में ढेर हुए बदमाश

आत्मरक्षा में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें दोनों लुटेरों के पैरों में गोली लगी और वे घायल होकर गिर पड़े। तुरंत पुलिस टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

आरोपितों की पहचान

पकड़े गए बदमाशों की पहचान रामू पुत्र गुरु प्रसाद निवासी रसूलपुर थाना बछरावां, जनपद रायबरेली और राजू पुत्र हफीज निवासी गुटकुशहन फुलेंडी थाना बछरावां, जनपद रायबरेली के रूप में हुई है। दोनों ने पूछताछ में शुक्लागंज की लूट में शामिल होने की बात स्वीकार की है।

बरामदगी

एएसपी अखिलेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के पास से

  • ₹1,05,000 नकद

  • दो तमंचे 315 बोर

  • दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस

  • लूट में प्रयुक्त बाइक
    बरामद हुई है।

पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी

अधिकारियों के मुताबिक इस वारदात में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। एएसपी ने भरोसा दिलाया कि बहुत जल्द बाकी आरोपित भी पकड़ लिए जाएंगे और पूरे गैंग का सफाया किया जाएगा।

Bharat Kranti News
Author: Bharat Kranti News

Anil Mishra CEO & Founder, Bharat Kranti News Anil Mishra is the CEO and Founder of Bharat Kranti News, a platform dedicated to fearless and unbiased journalism. With a mission to highlight grassroots issues and promote truth in media, he has built Bharat Kranti News into a trusted source of authentic and people-centric reporting across India.

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles