“प्रधानमंत्री जी, क्या जलता मणिपुर भारत का हिस्सा नहीं?” – कांग्रेस
सहारनपुर: मणिपुर में जारी हिंसा और अशांति को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। सहारनपुर में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को एक कैंडल मार्च निकालते हुए पूछा, “प्रधानमंत्री जी, क्या जलता हुआ मणिपुर भारत का हिस्सा नहीं है?”
जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा और महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने मणिपुर में शांति बहाली की मांग की। शहीद-ए-आजम भगत सिंह स्मारक पर मोमबत्तियां जलाकर केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रकट किया गया।
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव वर्मा ने कहा, “मणिपुर महीनों से जल रहा है और केंद्र सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। प्रधानमंत्री ने अभी तक इस मामले पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया। यह न केवल राज्य के लोगों के साथ अन्याय है, बल्कि पूरे देश के प्रति उनकी जिम्मेदारी पर सवाल खड़े करता है।”
प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा ने झांसी के अस्पताल अग्निकांड पर गहरा शोक जताते हुए इसे प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की विफलता बताया। उन्होंने कहा, “अगर सरकार स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान देती तो ऐसे हादसे रोके जा सकते थे।”
इस मार्च में प्रवीण चौधरी, आकिब राणा, मनीष त्यागी और अन्य कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया और सरकार से मणिपुर में तुरंत शांति स्थापित करने की मांग की।
(रिपोर्ट: भारत क्रांति न्यूज, सहारनपुर)
Author: Bharat Kranti News
Anil Mishra CEO & Founder, Bharat Kranti News Anil Mishra is the CEO and Founder of Bharat Kranti News, a platform dedicated to fearless and unbiased journalism. With a mission to highlight grassroots issues and promote truth in media, he has built Bharat Kranti News into a trusted source of authentic and people-centric reporting across India.
